नई दिल्ली

बिन बुलाई शादी में अचानक घुस गए मीका सिंह, फिर किया ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका //  बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है. उनके गानों को बहुत पसंद किया जाता है. हाल ही में वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. इसकी वजह है कि उनका एक शादी में बिना बुलाए अचानक पहुंच जाना. हां, कुछ ऐसा ही किया है मीका सिंह ने. उन्होंने खुद इसका एक वीडियो भी शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है.

स्टेज पर चढ़कर गाने लगे गाना

वीडियो में देखा जा सकता है कि मीका सिंह स्टेज पर चढ़ते हैं और सिंगर से माइक लेकर गाना शुरू कर देते हैं. इस दौरान वह ‘सावन में लग गई आग’ गाना गाकर समां बांध देते हैं. मेहमान शादी में अचानक मीका सिंह को देखकर हैरान रह जाते हैं और फिर उन्हें गाता हुए देख मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं. परफॉर्मेंस के बाद मीका कहते हैं, वेडिंग क्रैश करके आया हूं, अनइनवाइटेड हूं, लेकिन उम्मीद है कि आप लोगों ने एंजॉय किया होगा. 

वायरल हो रहा वीडियो

इसके बाद मीका सिंह बगल में खड़ी सिंगर को लेकर बोलते हैं, मैंने अभी-अभी इस लड़की (सिंगर) को देखा है. ये बहुत खूबसूरत है. मैं इनसे ‘सारे गा मा पा पर’ मिला था. मैंने सोचा कि मैं इन्हें हाय बोल दूं. इसके बाद वह बताते है कि उनके साथ राहुल वैद्य भी हैं. मीका के इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है. फैंस कमेंट कर रिएक्शंस दे रहे हैं. 

फैंस ने जमकर की तारीफ

मीका सिंह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. एक फैन ने लिखा, यह मेरा फेवरेट सॉन्ग है और आप मेरे फेवरेट हैं. आपने रॉक कर दिया. दूसरे ने कमेंट किया, वाह शानदार. एक और फैन ने लिखा, जब भी मैं शादी करूंगा और इसी तरह करना. मालूम हो कि ‘सावन में लग गई आग’ मीका सिंह के पॉपुलर गानों में से एक है. 1998 में रिलीज हुए इस गाने को मीका ने साल 2008 में रीक्रिएट किया था. हाल ही में यह गाना ‘इंदू की जवानी’ फिल्म में नए वर्जन में सुनने को मिला.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!