मध्यप्रदेश

दिल दहला देने वाली घटनाएं, खाट के नीचे आग रखकर सो रही बुजुर्ग जिंदा जली, इधर घर में आग लगने से 17 वर्षीय युवती की मौत

नरसिंहपुर न्यूज़ धमाका //  मध्यप्रदेश से आग की दिल दहला देने वाली दो घटनाएं सामने आई हैं. अनूपपुर में खाट के नीचे आग जलाकर सो रही महिला की जलने से मौत हो गई. वहीं दूसरी नरसिंहपुर जिले में मकान में आग लगने से एक 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई. इस घटना से दोनों परिवारों में गम का माहौल है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत बम्हनी गांव में विकलांग 65 वर्षीय महिला प्रेमवती पटेल परिजनों के साथ रह रही थी. ठंड ज्यादा होने के कारण गुरुवार की रात को महिला खाट के नीचे मिट्टी के बर्तन में आग रखकर सो रही थी. तभी आधी रात अचानक खाट में आग लगने से महिला बुरी तरह झुलस गई. जिसे परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया.

वहीं दूसरी घटना नरसिहपुर के तेंदूखेड़ा से आई है. यहां वार्ड नंबर 15 कठोतिया नगर में बीती देर रात एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई. इस आग की घटना में एक 17 साल की किशोरी भी जल गई, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं घर में रखा गृहस्थी का सामान भी जलकर खाक हो गया. ग्रामीणों की माने तो घटना के समय परिजन गांव के ही रिश्तेदार के यहां मिठाई बनाने के लिए गए हुए थे. फिलहाल, तेंदूखेड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!