छतीसगढ़जशपुर

CM साय के क्षेत्र में यातायात नियम तोड़ना पुलिस वालों को पड़ा भारी, 12 अधिकारी-कर्मचारियों का कटा चालान…

जशपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के क्षेत्र जशपुर में यातायात नियमों को तोड़ना अब पुलिस वालों को भी भारी पड़ रहा है. नियमों की अनदेखी करने पर जशपुर पुलिस ने12 पुलिस-अधिकारी कर्मचारियों का चालान काटा है. इस कार्रवाई के जरिये प्रशासन संदेश स्पष्ट हो गया है कि अब यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा, फिर चाहे वो खुद भी पुलिस विभाग के अधिकारी ही क्यो न हो.

बता दें, पुलिस विभाग के 12 अधिकारी कर्मचारियों ने हेलमेट नहीं लगाई थी. इसके चलते जिले की पुलिस ने इनका चालान काटा है. इसी तरह से यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर कुल 45 प्रकरणों में रू. 19,600 /- समन शुल्क वसूल किया गया है.

जशपुर SSP ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी यातायात नियमों का पालन करें. आपका जीवन आपके व आपके परिवार के लिए बहुत कीमती है. इसलिए लापरवाही न करें

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!