झारखण्डदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ : नक्सलियों का भारत बंद, झारखंड में रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाया

झारखण्ड न्यूज़ धमाका /// पूर्वी रीजनल ब्यूरो कमेटी के सचिव प्रशांत बोस और उनकी पत्‍नी की गिरफ्तार के विरोध में शनिवार को नक्सलियों ने भारत बंद बुलाया है, ये बंद पूरे 24 घंटे का है। इसका असर झारखंड में देखने को मिला है, जहां रिचुगुटा-डेमू स्टेशनों के बीच रेल की पटरी को उड़ा दिया है। साथ ही जगह जगह भारत बंद के पोस्टर भी लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बंद आधी रात 12 बजे से शुरू हो गया था, जिसके 50 मिनट बाद यानी 12.50 मिनट पर धनबाद मंडल के रिचुगुटा-डेमू स्टेशनों के बीच माओवादियों ने बम धमाका कर रेल की पटरी को उड़ा दिया। पटरी टूटने के बाद गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल, आवाजाही को रोक दिया गया है। इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

बता दें कि र्वी रीजनल ब्यूरो कमेटी के सचिव प्रशांत बोस और उनकी पत्‍नी शीला मरांडी की गिरफ्तार को लेकर माओवादियों ने भारत बंद बुलाया है। भारत बंद के पोस्टर और बैनर भी जगह जगह चिपकाए गए हैं, जिसमें साफ लिखा है कि दोनों नक्सली नेताओं को रजनीतिक बंदी का दर्जा देते हुए पूरे इलाज की व्यवस्था के लिए कहा गया है। ये भारत बंद नक्सल प्रभावित राज्यों और इन सभी जिलों में पोस्टर लगाकर अभियान चलाने के लिए कहा गया है। इससे पहले 15 और 19 नवंबर तक प्रतिरोध दिवस मनाया गया। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े नक्सली हिंसा को लेकर अलर्ट कर दिया है। एजेंसी ने कहा कि नक्सली कहीं पर भी हमला कर सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!