
रायपुर न्यूज़ धमाका /// कवर्धा जिले में दो समुदायों में झंडा विवाद झड़प का मामला में बीजेपी से ज़िला प्रशासन ने रूटचार्ट मांगा है. ज़िला प्रशासन ने दलील दी है कि प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षा मुहैया कराया जाना है इसलिए रूटचार्ट मांगा गया है. वहीं बीजेपी की ओर से अब तक कोई रूटचार्ट नहीं दिया गया है प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, महामंत्री नारायण चंदेल होंगे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कवर्धा में तनाव को लेकर सीधे-सीधे मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार की अक्षमता, प्रशासन की लापरवाही और वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि ने एक वर्ग विशेष के लोगों के समर्थन में आम जनता के ऊपर लाठीचार्ज के चलते यह स्थिति निर्मित हुई है


