रायपुरछत्तीसगढ

विधायक विकास उपाध्याय द्वारा मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबे कॉलोनी की छात्राओं को किया गया साइकिल वितरण

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका:-  रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय ने अपने क्षेत्र स्थित मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबे कॉलोनी में अध्ययनरत् छात्राओं को साइकिल वितरण किया। उन्होंने वहाँ काफी संख्या में उपस्थित बच्चों से शिक्षा संबंधित चर्चा भी की एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना करते हुए बहुत-बहुत बधाई दी।

विकास उपाध्याय शिक्षा के क्षेत्र में काफी सक्रिय माने जाते हैं। मायाराम सुरजन कन्या शासकीय विद्यालय द्वारा आयोजित आज के इस साइकिल वितरण कार्यक्रम में विधायक विकास उपाध्याय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जिसमें विधायक विकास उपाध्याय ने अपनी उपस्थिति ही नहीं, बल्कि स्कूल में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के समक्ष अपनी विचारत्मक बातें भी रखी एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर काफी संख्या में उपस्थित छात्राओं को साइकिल वितरण किया ।


विकास उपाध्याय की उपस्थिति से मायाराम सुरजन विद्यालय का वातारण हर्षोल्लास से मानो झूम उठा था सभी बच्चों के चेहरों में अलौकिक मुस्कान देखते ही बन रहा था। उन्होंने वहाँ काफी संख्या में उपस्थित बच्चों से शिक्षा संबंधित चर्चा भी की एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना करते हुए उनको बहुत-बहुत बधाई दी। इस साइकिल वितरण कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य व समस्त शिक्षकगण सहित  गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!