बिलासपुरछत्तीसगढ

रूमगा में शिक्षा उन्मुखीकरण मेले में किया गया सम्मान

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-संकुल केंद्र रूमगा में संकुल स्तरीय अंगना मा शिक्षा माता उन्मुखीकरण मेला आयोजित किया गय। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस केे प्रदेश सचिव नारायण सिंह नायक, विशिष्ट अतिथि सुशीला देवी, राम भजन,पूर्व कैप्टन संकुल प्राचार्य नीलचंद्र सिंह आयाम प्रधानपाठक एके सिंह सिंगरौल, आरएस आयाम, संकुल समन्वयक राम शरण किरण अंगना मा शिक्षा के बीआरजी रमा किरण, मन्वंतर सिंह मार्को, नीरज जायसवाल एवं संकुल के शिक्षक, शिक्षिकाएं पुनीता राठौर, नथनी बंजारे, बेबी शबनम ,अनीता लहरे ,नील कुंवर,विजय कल्याण सिंह पोर्ते ,सुरेश बच्छाल,राधे कृष्ण सुमेर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, माताएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। अंगना में शिक्षा का मेला में विभिन्न् प्रकार के स्टाल लगाए गए थे।

अतिथियों के द्वारा स्टालों का निरीक्षण किया गया एवं मेला आयोजन के संबंध में अतिथियों के द्वारा संबोधन किया गया और स्मार्ट माता का चुनाव रानू प्रधान कन्या प्राथमिक शाला रूमगा की माता को सम्मानित किया गया। नारायण सिंह नायक के द्वारा अंगना मा शिक्षा के बारे में प्रकाश डाला गया । माताओं को अपने बच्चों को घर में खेल खेल में शिक्षा के साथ कैसे जोड़े रहना है इस पर जानकारी दी गई। बीआरजी रमा किरण के द्वारा उपस्थित माताओं एवं बच्चों को विभिन्न् गतिविधि के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!