कोंडागांवछत्तीसगढ

भाजपा का किसान विरोधी चेहरा हुआ उजागर

छत्तीसगढ़ स्टेट हेड जमील खान-कोंडागाव

कोंडागाव,न्यूज़ धमाका :-केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के द्वारा दिए गए बयान के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने स्थानीय बस स्टैंड में उनका पुतला फूंका इस दौरान जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान ने कहा कि माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छग की कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ के किसान व जनता के हितों की रक्षा और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है छत्तीसगढ़ के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए हर प्रयास कांग्रेस की भूपेश सरकार कर रही है

भाजपा का किसान विरोधी चेहरा हुआ उजागर

किसी भी स्थिति में किसानों पर कर्जा नहीं रहने देगी। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के विवादित बयान की छ ग के किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2500 रु प्रति क्विंटल देने से राज्य बर्बाद हो जाएगा पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की और कहा कि भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है भाजपा कितनी बड़ी किसान विरोधी है केंद्रीय मंत्री के बयान ने भाजपाई मानसिकता को उजागर कर दिया है यही वजह थी कि डॉ रमन सिंह की सरकार में किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2100 रुपये सहित 300 धान का बोनस तक नहीं दिया किसानों का कर्जा माफ नहीं किया खाद के दाम बढ़ा दिए भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है, जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी

तो उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के साथ कभी भेदभाव और सौतेला व्यवहार नहीं किया उनकी मांगों के अनुरूप संसाधन मुहैया कराया गया था जिसकी वजह से यूपीए के शासनकाल में लगभग सभी राज्य अपनी संसाधनों और सुविधाओं से फल फूल रहा था मगर आज दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा शासित देश में कांग्रेस शासित राज्यों के साथ केंद्र की मोदी सरकार सौतेला व्यवहार करने पर आमदा है

और उनके मंत्री चुनावी आमसभा में झूठी और मनगढ़त बयान बाजी कर लोगों को दिन दिग्भ्रमित करने पर लगी हैं जिसका कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है और आगाह करती है कि कांग्रेस शासित राज्यों में भाजपा के मंत्री अपने कुंठित मानसिकता पर लगाम कसे अन्यथा और भारी विरोध का सामना करने तैयार रहे उनका ये बयान ना केवल छ ग के किसानों का अपमान है

बल्कि उनके बयान ने मोदी सरकार की कथनी और करनी के फर्क को भी किसानों के समक्ष रख दिया है
पुतला दहन कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान सहीत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश पोयम विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम जिला महामंत्री गीतेश गांधी शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा तब्बसुम बानो ब्लाक अध्यक्ष भरत देवांगन, कपिल चोपड़ा,कोंडागांव जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया,सकुर खान,जिला मीडिया प्रभारी रितेश पटेल,आई पी श्रीवास,बसन्त सैमुएल,जितेंद्र गुप्ता,जिला प्रवक्ता शिल्पा देवांगन,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नंन्दू दीवान,पार्षद नीलाम्बर जाली,गीता गुप्ता,एम डी बघेल,मंशाराम बघेल,कल्पेश दीवान,हेमन्त भोयर, जागेश्वर मरकाम,बुधराम मरकाम व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!