रायपुर

भूपेश की बिदाई और बाबा की ताजपोसी तय

रायपुर न्यूज़ 7 तारीख को मुख्यमंत्री देंगे इस्तीफा ? क्या सच में 7 को भूपेश की विदाई और बाबा की ताजपोसी होगी ? 10 जनपद से मिले सूत्रों के अनुसार सात तारीख को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफा ले लिया जाएगा और कैबिनेट मंत्री सरगुजा महाराजा टी एस सिंह देव की ताजपोशी तय मानी जा रही है । हालांकि भूपेश बघेल इस्तीफा देने को तैयार नहीं है इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है एवं अपने पक्ष में लगातार लामबंदी कर विधायकों को दिल्ली भेज रहे हैं । अभी 25 विधायक दिल्ली में मौजूद हैं । किंतु उनसे कांग्रेस आलाकमान एवं राहुल गांधी ने मुलाकात करने से इनकार कर दिया है । आज रात 10 और विधायकों के दिल्ली पहुंचने के बाद सूत्रों द्वारा बताई जा रही है । जबकि सूत्रों के अनुसार कल 15 विधायक दिल्ली के लिए भूपेश बघेल के समर्थन में कुच करेंगे । एक ओर भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं है तो दूसरी ओर आलाकमान ने टीएस बाबा के पक्ष में अपना फैसला सुरक्षित रख उनकी ताजपोशी का मन बना लिया है । वहीं छत्तीसगढ़ के हालात कुछ इस तरह हैं कि विधायकों को ना उगलते बन रहा है ना निगलते । अधिकांश विधायकों और कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के दबाव में आकर अपने फोन बंद कर लिए हैं । मुख्यमंत्री द्वारा अपने समर्थन के लिए लगातार विधायकों पर दबाव बनाकर बल प्रदर्शन करने हेतु दिल्ली भेजा जा रहा है । कांग्रेस में मचे इस सियासी घमासान का नतीजा क्या होगा , यह 1 सप्ताह के भीतर आप सभी के सामने होगा । किंतु 10 जनपद के अंदरूनी विश्वस्त सूत्रों की माने तो 7 तारीख को भूपेश बघेल का इस्तीफा होने के बाद टीएस बाबा की ताजपोशी तय मानी जा रही है ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!