बेमेतरा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल – छत्तीसगढ़ पंजाब नहीं हो सकता

बेमेतरा न्यूज़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की तुलना पंजाब कांग्रेस के हालात से करने पर कही. स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा के बयान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल इतेफाक बहुत होता है, गौरतलब है कि टीएस सिंहदेव ने मीडिया को दिए गए बयान पर कहा था कि आलाकमान के फैसले का इंतजार है विधायक दिल्ली जा रहे हैं.इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस में चल रही उठापटक पर कहा था कि छत्तीसगढ़ अब पंजाब हो गया है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने गांधी जयंती पर बीजेपी के आयोजन को लेकर कहा कि गांधीजी को पूरे देश और दुनिया के लोग मान रहे, जो गांधी जी को नहीं मानते थे, वे लोग भी गांधी को मानने लगे हैं. इससे अच्छी बात और क्या होगी? उन्होंने कहा कि गांधी के विचार को आत्मसात करने की आवश्यकता है, मैंने विधानसभा में कहा था कि गांधी को अपनाना अच्छी बात है अगर ऐसा है तो गोडसे को मुर्दाबाद बोलिए. लेकिन भाजपा विधायकों के मुंह से एक शब्द नहीं निकला, वे गांधी की हत्या करने वालों को मुर्दाबाद का नारा नहीं लगा सकते, गांधी जी को वे मन से नहीं मान रहे हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!