भिलाईछत्तीसगढ

प्रबंधन आश्रित को नौकरी का आश्वासन दे,इस मांग पर सहमति नहीं बन पाई

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर दुर्घटना में गुरुवार को आरएमपी-2 मोड़ पर साइकिल सवार ठेका श्रमिक को हाइड्रा(क्रेन) ने चपेट में ले लिया था। हादसे में लीलाधर स्वर्णकार की मौत हो गई थी।

मृतक का शव सेक्टर-9 अस्पताल के शवघर में रखवा दिया गया था। आज पीड़ीत परिवार को आर्थिक सहायता एवं आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर यूनियनों एवं समाजसेवियों के द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ जेएन ठाकुर के पास मांग रखी गई।

नाराज परिवारजन शुक्रवार को सेक्टर-9 अस्पताल के शवघर से मृतक का शव लेने से यह कहते हुए मना कर दिया कि प्रबंधन आश्रित को नौकरी का आश्वासन दे। यूनियनों के दबाव के बाद प्रबंधन की ओर से लिखित में नौकरी का पत्र परिवारजनों को सौंपा गया।इसके बाद मामला शांत हुआ।

ठेकेदार द्वारा सहयोग राशि दो लाख देने की बात कही गई परन्तु परिवारजनों ने कम से कम पांच लाख की मांग रखी। इस मांग पर सहमति नहीं बन पाई। यूनियन की ओर से इंटक के अतिरिक्त महासचिव संजय साहू, वरिष्ठ सचिव के राजशेखर, जयंत बराठे, जी आर सुमन एवं ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के योगेश सोनी के अलावा क्षेत्रीय पार्षद अरविंद राय, पूर्व पार्षद मनोज यादव आदि भी मौजूद रहे।भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस के एसजीपी में इलेक्ट्रिकल का काम करने वाले लीलाधर स्वर्णकार की दुर्घटना में मौत हो गई थी।

प्रबंधन से घटना को कार्य के दौरान घटना मानकर अनुकंपा नियुक्ति की मांग की गई। जिस पर प्रबंधन ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए दिए जाने वाले पत्र बनाकर परिजनों को सौंपा। उसके पश्चात परिवार के सदस्य शव को पोस्टमार्टम कराने तैयार हुए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!