जांजगीरछत्तीसगढ

राज्यस्तरीय मानस गायन में पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल की प्रस्तुति आज

जांजगीर चांपा न्यूज़ धमाका //  रामनवमी पर जांजगीर-चांपा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण में 8 से 10 अप्रैल तक तीन दिवसीय रामायण मंडलियों के गायन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज 9 अप्रैल को देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकार भी मानस गायन की प्रस्तुति देंगे। इस दिन शाम को मुंबई की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल की प्रस्तुति और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। प्रतियोगिता में 25 जिलों की चयनित मानस मंडलियों के लगभग 350 कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता में मानस मंडलियों को प्रथम पुरस्कार 5 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रुपए और तृतीय पुरस्कार 2 लाख रुपए विजेताओं को दिए जाएंगे।ममता चंद्राकर के गीतों पर झूमे दर्शकराम वनगमन पर्यटन परिपथ के लोकार्पण कार्यक्रम और राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के पहले दिन शिवरीनारायण मेला स्थल में कला प्रेमियों, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। पहले दिन शुक्रवार को संध्याकालीन सांस्कृतिक उत्सव के दौरान पद्मश्री ममता चंद्राकर ने प्रस्तुति दी। डाक्टर ममता चंद्राकर ने राजगीत अरपा पैरी के धार गाकर अपने गीतों की श्रृंखला की शुरूआत की। एक के बाद कई सुमधुर गीत गाकर उपस्थित लोगों को भी गुनगुनाने और झूमने पर उन्होंने मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में चिन्हारी नाचा पार्टी ने भी अपने नृत्य और संगीत से लोगों का खूब मन मोहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महंत रामसुंदर दास, संस्कृति विभाग के प्रबंंध संचालक ,संचालक तथा पर्यटन विभाग के अधिकारी, जन प्रतिनिधि और संगीत प्रेमी, श्रोता मौजूद थे ।

समापन में कल मुख्यमंत्री बघेल होंगे शामिलराज्यस्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 अप्रैल तक आयोजित की गई है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे और राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विभिन्ना विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान देश-प्रदेश के ख्यातिलब्ध, प्रतिष्ठित कलाकार भी मानस गायन की प्रस्तुति देंगे।

अनूप जलोटा की प्रस्तुति होगी कलप्रतियोगिता के अंतिम दिवस 10 अप्रैल को जस गीत गायक दिलीप षडंगी, संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के भूतपूर्व छात्र छात्राओं के द्वारा राम – शबरी प्रसंग पर आधारित नृत्य नाटिका और भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा की प्रस्तुति होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!