चंडीगढ़देश

ऑटो चालक के घर डिनर करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़ न्यूज़ धमाका ///  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज लुधियाना में ऑटो और कैब ड्राइवरों की एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी बात के लिए आप मेरे पास आएं. इस बीच एक ऑटो चालक ने केजरीवाल को डिनर का न्यौता दिया, जिसके बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल देर शाम डिनर करने पहुंचे.

दरअसल, प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान माइक लेते हुए एक व्यक्ति ने कहा, “मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मैं एक ऑटो वाला हूं. आप ऑटो चालकों की मदद करते हैं, क्या आप इस गरीब ऑटो वाले के घर भोजन के लिए आएंगे? मैं आपको दिल से आमंत्रित कर रहा हूं.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हां करते हुए पूछा कि क्या मैं भगवंत (मान), (हरपाल सिंह) चीमा को साथ ला सकता हूं? हम सब आएंगे. जिसके बाद ऑटो चालक ने सभी को डिनर करने का निमंत्रण दिया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया पर मौके पर मौजूद लोगों ने जोरदार तालियाँ बजाईं. इसके बाद देर शाम अरविंद केजरीवाल ऑटो चालक के घर डिनर करने गए. इस बाबत उन्होंने ट्वीट भी किया और लिखा, “दिलीप तिवारी ने आज दिल से हमें अपने घर खाने पे बुलाया. उनके परिवार ने इतना प्यार दिया. बेहद स्वादिष्ट भोजन. मैंने उनके पूरे परिवार को दिल्ली में अपने घर अब खाने का आमंत्रण दिया.”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!