दिल्ली

दिल्ली में ईडी के दफ्तर पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन, पनामा पेपर लीक मामले में हो रही पूछताछ

दिल्ली न्यूज़ धमाका // पनामा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालन (ईडी) ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को समन भेजा है। इसके बाद ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन के साथ दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर पहुंचीं।अभिषेक बच्चन भी एक महीने पहले ईडी दफ्तर पहुंचे थे, जहां उनसे पूछताछ की गई थी। बता दें, पनामा पेपर लीक में बच्चन परिवार का नाम सामने आया था। कई हस्तियों के नाम सामने आने के बाद ईडी ने जांच आगे बढ़ाई थी और मनी लॉन्ड्रिंग का केस दायर किया था। माना जा रहा है कि इसी सिलसिले में समन जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन को भी समन भेजा जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 भारतीय जिनके नाम आए थे सामने

  1. ऐश्वर्या राय बच्चन: अभिनेत्री को उनके भाई और माता-पिता के साथ एमिक पार्टनर्स लिमिटेड के निदेशक के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।
  2. अमिताभ बच्चन: अभिनेता को कथिततौर पर ब्रिटिश वर्जीनिया द्वीप समूह में एक कंपनी और बहामास में तीन में निदेशक के रूप में नामित किया गया है।
  3. केपी सिंह: पनामा पेपर्स लीक में डीएलएफ के प्रमोटर का भी नाम आया था।
  4. अजय देवगन: रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2013 को ब्रिटिश वर्जीनिया द्वीप समूह में मैरीलेबोन एंटरटेनमेंट लिमिटेड के मूल शेयरधारक लंदन स्थित हसन एन सयानी थे। देवगन ने कथित तौर पर उसी दिन पूरी शेयरधारिता खरीद ली थी।
  5. विनोद अडानी: ये गौतम अडानी के भाई हैं।
  6. शिशिर कुमार बाजोरिया: पनामा पेपर्स लीक में कोलकाता के इस बिजनेसमैन का नाम आया था।
  7. अनुराग केजरीवाल: ये 2014 में निष्कासित होने तक लोक सत्ता पार्टी की दिल्ली विंग के अध्यक्ष थे।
  8. रविंद्र किशोर सिन्हा: पैराडाइज पेपर्स लीक में भाजपा के पूर्व सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा का नाम सामने आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिन्हा 2008 में माल्टा में पंजीकृत एसआईएस एशिया पैसिफिक होल्डिंग्स के अल्पसंख्यक शेयरधारक और निदेशक थे।
  9. नरेश गोयल: जेट एयरवेज के पूर्व अध्यक्ष नरेश गोयल का नाम एचएसबीसी सूची में था, जबकि उनके सहयोगी दुबई के व्यवसायी हसमुख गार्डी पनामा पेपर्स में शामिल थे।
  10. जयंत सिन्हा: पैराडाइज पेपर्स में भाजपा सांसद जयंत सिन्हा का नाम भी है। आईसीआईजे द्वारा की गई जांच में ओमिडयार नेटवर्क के साथ उसके सहयोग में अनियमितताएं सामने आई हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!