इंदौरमनोरंजन

इंदौर में ‘लुका छुपी 2’ की शूटिंग: अभिनेत्री सारा अली खान बोलीं- आपके इंदौर में बहुत ठंड है, आज विक्की कौशल भी पहुंचेंगे, इन जगहों पर होगी फिल्म की शूटिंग

इंदौर न्यूज़ धमाका // मध्य प्रदेश के इंदौर में ‘लुका छुपी 2’ की एक महीने शूटिंग होगी. फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री सारा अली खान शनिवार देर रात इंदौर पहुंच गईं हैं. आज शाम एक्टर विक्की कौशल भी इंदौर पहुंचेंगे. शहर के अलग-अलग लोकेशन पर सोमवार से लुका छुपी 2 फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.

अभिनेत्री सारा अली खान शनिवार रात 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां उन्होंने अपने अपकमिंग सांग चकाचका पर होटल स्टाफ के साथ डांस भी किया. फिर वहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गईं. अभिनेत्री सारा ने अपने प्रशंसकों से बात करते हुए कहा कि आपके इंदौर में बहुत ठंड है.

इंदौर में अन्नपूर्णा चौपाटी, क्रिश्चियन कॉलेज, गायत्री नगर, बड़ा रावला सराफा राजवाड़ा पर लुका छुपी फिल्म की शूटिंग होगी. एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान इस फिल्म के लिए खास तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए वह इंदौरी भाषा और रहन-सहन भी सीख रहे हैं.

आज शाम एक्टर विक्की कौशल भी इंदौर पहुंचेंगे. विक्की कौशल और सारा अली इंदौरी अंदाज में नजर आएंगे. फिल्म लुका छिपी 2 की शूटिंग 20 दिसंबर से शहर में शुरू होगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!