मनोरंजन

‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म ऐलान ‘द दिल्ली फाइल्स’,पर्दे पर दिखेगा दंगों का दर्द  

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :-विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत फिल्म में कश्मीर नरसंहार की क्रूर सच्चाई को दिखाया गया है। इस मूवी को देश के साथ विदेशों में भी काफी प्यार मिला है। अब डायरेक्टर विवेक ने नए प्रोजेक्ट का खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है।

विवेक अग्निहोत्री ने किया नए प्रोजेक्ट का खुलासा

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर अपनी नई मूवी का टाइटल बताया है। उन्होंने लिखा कि मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स को अपनाया। पिछले 4 सालों में हमने पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत की है। हो सकता है कि मैंने आपके टीएल को स्पैम कर दिया हो, लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों को जागरूक करना महत्वपूर्ण है।

क्या होगा अगली फिल्म का नाम?

उन्होंने आगे लिखा कि मेरे लिए नई फिल्म पर काम करने का समय आ गया है। द दिल्ली फाइल्स विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म का नाम ‘द दिल्ली फाइल्स’ होगा। फिलहाल स्टारकास्ट को लेकर खुलासा नहीं किया गया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!