भोपाल,न्यूज़ धमाका :-प्राकृतिक वातावरण में तेज कदमों से चलना, दौड़ना सबसे अच्छा व्यायाम होता है। इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है।जिम जाकर मशीनों के साथ पसीना बहाने से बेहतर है कि हम दौड़ें। वजन भी कम होता है और शरीर स्वस्थय रहता है। ऐसे में अगर हम अकेले न दौड़कर अन्य लोगों के साथ मिलकर दौड़ते हैं, तो एक-दूसरे से संबंध मजबूत होते हैं। नए दोस्त बनते हैं। यह कहना है द रन ग्रुप की दिव्या राय का। शनिवार सुबह इस ग्रुप की ओर से एक दौड़ आयोजित की गई थी।
वन विहार में शनिवार सुबह फिटनेस का संदेश देने के लिए करीब 100 युवक-युवतियों ने दौड़ लगाई। दौ़ड़ प्रेमपुरा घाट से सुह 6.30 बजे शुरू हुई और वन विहार के गेट पर 7.30 बजे संपन्न हुई। यह दौड़ फिटनेस की जागरूकता के लिए आयोजित की गई थी। चार किलोमीटर की इस दौड़ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यहां जगह-जगह पर पानी पीने के लिए बूथ बनाए गए थे। सभी ने इस दौड़ में उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम की आयोजक दिव्या राय ने बताया कि कोरोना काल के बाद इस तरह की दौड़ लोगों को फिटनेस के लिए जागरूक करेगी, इस उद्देश्य से इसे आयोजित किया गया। यह संस्था का पहला आयोजन था।