मनोरंजन

केजीएफ चैप्टर 2 ने पहले दिन का सबसे बड़ा रच दिया इतिहास कमाए 134.50 करोड़

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- केजीएफ चैप्टर 2 ने पहले दिन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। यश स्टारर फिल्म ने ओपनिंग डे पर 134.50 करोड़ की कमाई की है। साथ ही इसने पिछले सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह अबतक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में अपनी पोजीशन दर्ज कर चुकी है। साथ ही केजीएफ चैप्टर 2 किसी एक स्टार के लिए सबसे अधिक ओपनिंग करने वाली मूली बन गई है।

पहले दिन सबसे अधिक कलेक्शन

यह बॉक्स ऑफिस पर किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे अधिक पहले दिन का कलेक्शन है। जिसने 63.66 करोड़ की कमाई की। किसी कन्नड़ फिल्म के लिए कर्नाटक में अबतक की बड़ी शुरुआत है। वहीं किसी भारतीय फिल्म के लिए केरल में सबसे अधिक कलेक्शन है।

फिल्म में यश सहित कई दमदार कलाकार

यश स्टारर इस फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि समेत कई कलाकार है। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील और प्रोड्यूसर विजय किरगंदुर है। यह फिल्म यश (रॉकी) पर आधारित है। जो सबसे बड़ा आदमी बनना चाहता है। अधीरा (संजय दत्त) उसका दुश्मन है। प्रधानमंत्री रमिका सेन (रवीना टंडन) रॉकी के गैर-कानूनी धंधे बंद करवाना चाहती है। लाखों मजदूर रॉकी को भगवान मानते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!