पाकिस्तानविदेश

पड़ोसी देश में तेल व गैस की कीमतों को रेगुलेट करने वाली संस्था (OGRA) ने शनिवार से डीजल-पेट्रोल के भाव बढ़ाने की दी सिफारिश

विदेश,न्यूज़ धमाका:-कोरोना महामारी के बाद दुनिया भर में महंगाई का प्रेशर बढ़ा हुआ है. पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो हालिया राजनीतिक संकट के नरम होने और सत्ता में बदलाव हो जाने के बाद भी हालात बदतर बने हुए हैं. एक तरफ पाकिस्तान की आर्थिक सेहत पतली हो चुकी है तो दूसरी ओर आम लोगों के ऊपर एक और महंगाई बम फोड़ने की तैयारी चल रही है. अगर संबंधित प्रस्ताव पर अमल किया गया तो पाकिस्तान में एक झटके में डीजल-पेट्रोल के भाव डबल हो जाने वाले हैं.

अभी इतना महंगा है डीजल-पेट्रोल

पड़ोसी देश में तेल व गैस की कीमतों को रेगुलेट करने वाली संस्था (OGRA) ने शनिवार से डीजल-पेट्रोल के भाव बढ़ाने की सिफारिश की है. ओजीआरए का प्रस्ताव है कि पेट्रोल के भाव को 83.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम को प्रति लीटर 119 रुपये बढ़ाया जाना चाहिए.अभी पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 01 अप्रैल से 149.86 रुपये और डीजल 144.15 रुपये है. अगर सिफारिश पर अमल हुआ तो पाकिस्तान में डीजल 250 रुपये के और पेट्रोल 200 रुपये के पार निकल जाएगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!