छत्तीसगढधमतरी

धमतरी में अवैध रेत खदान मे कार्रवाई को लेकर नायब तहसीलदार और एक जिला पंचायत सदस्य के बीच फोन में जमकर नोक-झोंक

Naib Tehsildar and District Panchayat member had a heated argument over the phone in Dhamtari

धमतरी न्यूज़ –दरअसल जिले के सोनेवारा रेत खदान में रेत के अवैध खनन को लेकर कुरूद नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने चैन माउंटेन मशीन और कुछ हाइवा वाहनों को जब्त कर कार्रवाई किया था। इसी मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने नायब तहसीलदार को फोन कर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाया। इस दौरान खूबलाल ध्रुव ने नायब तहसीलदार को बोल दिया कि आप अवैध रेत खनन करने वालों से वूसली कर रहे हो और आपके संरक्षण में ही अवैध रेत खदानें चल रही हैं। मुझे पता है कि आपका मेकअप कहा से होता है। जिसको लेकर दोनो के बीच तू-तू मैं-मैं होती है और जिस पर नायब तहसीलदार ने कहा कि बकवास मत करो,दो टके के टटपूंजियां की तरह बात मत करो। नायब तहसीलदार ने कहा कि ये ऑडियो मैं न्यूज में चलवा दूंगी। बहरहाल इस मामले में जिला कलेक्टर जांच की बात कह रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!