कोरबाछत्तीसगढ

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, खरीददार समेत 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार

कोरबा न्यूज़- पुलिस ने जिले में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भांडा फोड़ करते हुए उसके 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हत्थे चढ़े ये बदमाश दो पहिया वाहनों को कोरबा से चोरी कर उसे पड़ोसी राज्य ओडिशा में खपाते थे. इनमे से एक आरोपी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश और बाकि 2 अन्य को उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया है. मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि बीते दिनों कोरबा रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र से एक व्यक्ति की बाइक की चोरी हो गई थी. उसकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया और आगे जांच पड़ताल की गई. इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान कई अहम् सुराग पुलिस को मिले, इसके बाद पुलिस की टीम ने सीमावर्ती और उड़ीसा के बरगढ़ क्षेत्र में पहुंचकर कार्रवाई की. वहां से चोरी की गई 5 बाइक बरामदगी हुई है. मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि आरोपी दूसरे क्षेत्र से बाइक चोरी करने के बाद उन गाड़ियों की नंबर प्लेट उड़ीसा की नंबर प्लेट से बदल देते थे, ताकि आगे का काम आसानी से सके.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!