रायपुरछत्तीसगढ

युवा कांग्रेस की युवाओं से अपील , जहाँ दिखे हुक्का या नशे के सामान, फोटो खींच डाले सोशल मीडिया में जानकारी दे

रायपुर न्यूज़ धमाका /// भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने कहा कि रायपुर समेत पूरे प्रदेश में इसके पहले ड्रग्स के नेक्सस को खत्म करने का बीड़ा मुख्यमंत्री ने उठाया था, जिसके परिणाम स्वरूप 60 से ज्यादा आरोपी जेल की हवा खा रहे हैं, और आज प्रदेश में पेडलर्स पैर रखने से भी डरते हैं. इसी तरह हुक्का बार और गांजा के खिलाफ कार्रवाई के उनके आदेश से यह स्पष्ट है कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री और अभिभावक अपने बच्चों को नशे की चपेट में नही आने देंगे और इसके खिलाफ जमकर लड़ाई भी लड़ेंगे.सुबोध हरितवाल ने युवाओं से अपील की है कि अपने आस-पास में जहां भी आपको हुक्का संचालित होता दिखे तो तत्काल हमें उसके फोटो भेजे, पुलिस से संपर्क कर बताए या खुद सोशल मीडिया के माध्यम से खुलासा करें.

इससे सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम को जनसमर्थन मिलेगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नशे के खिलाफ मुहिम का युवा कांग्रेस ने स्वागत किया. इसके साथ ही प्रदेश के युवाओं से अपील की है कि जहां भी हुक्का संचालित होता दिखे तो तत्काल उसके फोटो खींचकर युवा कांग्रेस को भेजे, पुलिस से संपर्क कर बताए या खुद सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!