जशपुरछत्तीसगढ

जशपुर में गांजा से भरी तेज रफ्तार कार ने विसर्जन में जा रहे 16 लोगों को कुचला

जशपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में एक तेज रफ्तार कार ने पूरे धार्मिक जुलूस को ही रौंद डाला। जुलूस में शामिल करीब 150 लोग दुर्गा विसर्जन के लिए निकले थे। कार की टक्कर से 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हैं। घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना जशपुर जिले के सबसे बड़े शहर पत्थलगांव की है। इस घटना के बाद लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया। जिस कार ने लोगों को रौंदा उसमें गांजा भरा हुआ था। पत्थलगांव में शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास यह हादसा हुआ। उस वक्त 7 दुर्गा पंडालों की मूर्तियों को विसर्जन के लिए लोग नदी तट पर ले जा रहे थे। बाजार के बीच पीछे से आई कार ने जुलूस में शामिल लोगों को रौंद डाला। कार की ठोकर से 21 वर्षीय युवक गौरव अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैंड बजा रहे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आस-पास की भीड़ ने पीछा कर कार के ड्राइवर को 5 किलोमीटर दूर सुखरापारा से पकड़ा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने टक्कर मारने वाली कार को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ से छुड़ाया है। उसे भीड़ से बचाने के लिए पुलिस रायगढ़ जिले के कापू थाना लेकर गई है। लोगों के गुस्से को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। लोगों के गुस्से की जानकारी मिलने पर पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि कार में कितना गांजा भरा हुआ था और इसे कहां ले जाया जा रहा था

दुखद घटना के विरोध में पत्थलगांव थाने का घेराव कर दिया। इसके अलावा गुमला-कटनी नेशनल हाइवे पर मृतक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने एक ASI पर गांजा तस्करी कराने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि आरोपी कार सवार ASI के साथ ही मिलकर गांजा तस्करी करने की फिराक में था। इसलिए हम ASI के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करते हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!