भिलाई न्यूज़ रिसाली निवासी बीएसपी के सीनियर मैनेजर चंदन दास बुधवार शाम बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चले गए थे। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच कोतवाली पुलिस को उनकी स्कूटी शिवनाथ किनारे महमरा एनीकट के पास मिलीस्टील प्लांट के वाटर मैनेजमेंट विभाग के सीनियर मैनेजर चंदन दास ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। उनका शव शुक्रवार सुबह 8 बजे के करीब सरमढ़ा एनीकट के पास मिला। परिजनों का कहना है कि वह कोरोना संक्रमित होने के बाद की समस्याओं से काफी परेशान था। इसी के चलते मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था।

