रायपुरछत्तीसगढ

युवक का शव फंदे पर लटकता मिला , दीवार पर लिखा , मैं जानकी और राजदीप की वजह से मर रहा हूं

रायपुर न्यूज़ मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम बहानाकाड़ी में 15 वर्षीय किशोर ने अपने घर में फांसी लगा ली है। घर से बदबू उठने पर पड़ोसियों को पता चला कि अंदर कुछ अनहोनी हुई है। युवक का नाम गौरी शंकर निषाद और पिता स्वर्गीय उत्तम निषाद ग्राम बहानाकाड़ी उम्र 15 वर्ष की मंदिर हसौद थाने में पुष्टि की है। वह अपने परिवार के साथ कोटा तिल्दा से से आकर विगत कई वर्षों से ग्राम बहानाकाड़ी में मकान बनाकर रहते थे। गौरीशंकर के पिता की मृत्यु के बाद 1 वर्ष पहले युवक को छोड़कर उसकी मां भी कहीं चली गई। उसका आज तक पता नहीं चल पाया। गौरी शंकर निषाद उम्र 15 वर्ष ग्राम बहानाकाड़ी में अपने घर में अकेले रहकर कंडक्टर हेल्पर का काम करता था। उसे अपने सूने मकान में फांसी के फंदे में झूला पाया गया। जिसे मंदिरहसौद पुलिस टीम के द्वारा शव को नीचे उतारा गया। घर के अंदर फांसी लगे शव के पास दीवार पर कोयले से फांसी लगाने वाली चित्र बनाकर मैं जानकी और राजदीप के वजह से मर रहा हूं लिखा हुआ है। मंदिर हसौद पुलिस पंचनामा करके जांच में जुटी हुई है। फांसी पर लटके शव को निकालकर मंदिर हसौद पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेजा गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!