
लखीमपुर खीरी हिंसा आशीष मिश्रा को आज पुलिस गिरफ्तार कर सकती है. उधर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को अब तक भाजपा हाई कमान ने तलब नहीं किया है. उन्होंने साफ कहा कि न तो उनसे किसी ने इस्तीफा मांगा है और न ही वो विपक्ष की इस मांग पर विचार कर रहे हैं. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उन्हें लखीमपुर खीरी घटना को लेकर भाजपा आलाकमान द्वारा दिल्ली तलब नहीं किया गया अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है. ये एफआईआर बहराइज के जगजीत सिंह ने दर्ज कराई है. एफआईआर के मुताबिक, आशीष मिश्रा उस कार में बैठा था जिसने किसानों को कुचल दिया था. इतना ही नहीं, उसके ऊपर गोलियां चलाने का भी आरोप है




