
कवर्धा न्यूज़ धमाका /// झंडा विवाद मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है सुनियोजित तरीके से अस्थिरता फैलाने की साज़िश थी. बाहर से लोगों को बुलाया गया था. जो बात अभी तक की जांच में सामने आई है, उसके मुताबिक रायपुर, राजनांदगांव, धमतरी, मुंगेली, बेमेतरा से लोगों को बुलाया गया था. उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीम आरोपियों को चिन्हांकित कर रही है, विवाद मामले में अभी कार्रवाई जारी है आईजी ने कहा कि यहां सुनियोजित तरीके से उपद्रव मचाया गया. अस्थिरता पैदा करने के लिए प्लानिंग की गई थी. राजनांदगांव, धमतरी, मुंगेली आसपास के इलाके से लोग भीड़ बन आए थे. यह मामला सुनियोजित लग रहा है. कार्रवाई को लेकर प्रशासन तैयार है. उन्होंने कहा कि शुरुआती झंडा विवाद में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि पूरे प्रकरण में अब तक 60 से ज़्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
