नई दिल्ली

राहुल गांधी ने आज लखीमपुर खीरी जायेंगे

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज लखीमपुर खीरी जायेंगे लेकिन यूपी सरकार से इसकी इजाजत नहीं मिली है. लखीमपुर जाने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे. वहीं सीतापुर में हिरासत में ली गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फोन के जरिए गेस्ट हाउस के बाहर मौजूद कांग्रेसी नेताओं से बात की और कहा कि जब तक केंद्रीय मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे तब तक हम लोग धरना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे और इसी तरह लड़ते रहेंगे. साथ ही प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लखनऊ आ सकते हैं, लेकिन लखीमपुर क्यों नहीं गए शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की. इस मुलाकात से पहले उन्होंने प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि अगर कानून सबके लिए बराबर है, ऐसा क्यों है कि प्रियंका गांधी कैद हैं और मंत्री आज़ाद घूम रहे हैं

कोंग्रेस ने लिखा आदित्यनाथ को ख़त

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कांग्रेस ने कहा था कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिले का दौरा करने की योजना बनाई है. पार्टी ने प्रियंका गांधी वाड्रा की हिरासत को “बिना किसी कारण या औचित्य के” भी बताया

अब तक 11 पर केस दर्ज

लखीमपुर हिंसा के बाद मचे बवाल के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा और अजय लल्लू समेत 11 लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गई है. प्रियंका गांधी को PAC गेस्ट हाउस में रखा गया है, गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!