छत्तीसगढरायपुर

कोयला कारोबारी के ऑफिस में गोली चलाने वाले आरोपियों की बाइक बरामद, झारखंड की है गाड़ी, अमन गैंग पर शक

रायपुर न्यूज़ – राजधानी में दिनदहाड़े थाने के नजदीक कोयला कारोबारी के ऑफिस में गोली चलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की है. वहीं गोली चलाने वाले युवकों की बाइक को तेलबांधा क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है. यह गाड़ी झारखंड की है. आशंका जताई जा रही है कि अमन साहू गैंग ने फायरिंग की है. यह वारदात आज सुबह करीब 11 बजे की है. गोली चलाने के बाद युवकों के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक गोली चलाने के बाद वही पर घूमते नजर आ रहे. बाइक सवार दो आरोपी गोली चलाने के बाद फरार हो गए थे, जिसकी JH 01 DL 4692 पल्सर बाइक बरामद कर ली गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पूरे शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है. शहर के लगभग 10 जगहों पर चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!