रायपुरछत्तीसगढ

भागे-भागे फिर रहा KTU का एसोसिएट प्रोफेसर,स्टूडेंट ने कॉलेज जाना कर दिया बंद

रायपुर,न्यूज़ धमाना :- राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में एक एसोसिएट प्रोफेसर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत किए करीब 15 दिनों का समय बीत चुका है। मगर आरोपी प्रोफेसर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दूसरी तरफ अपने साथ हुई घिनौनी हरकत से परेशान स्टूडेंट ने अब कॉलेज जाना बंद कर दिया है।

आमतौर पर महिला संबंधी अपराधों में फौरन कार्रवाई करने के निर्देश होते हैं। अब तक क्यों आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई ये पूछे जाने पर महिला थाने की ओर से कहा गया कि लड़की और इसके साथियों का बयान ले लिया गया है। आरोपी को नोटिस भेजा गया था। मगर उसकी तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

क्यों आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया ये पूछे जाने पर पुलिस पे जवाब दिया है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी। खबर है कि छात्रा कि शिकायत के बाद जब प्रोफेसर से पूछताछ करने पुलिस युनिवर्सिटी कैम्पस में पहुंची तो एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल गायब हो गए थे। अब हर रोज पूरी शान से कॉलेज आते हैं। न इन पर किसी तरह की कार्रवाई युनिवर्सिटी प्रबंधन ने की है न ही पुलिस ने। दो दिन पहले भी प्रोफेसर को कॉलेज में ही देखा गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!