राजिमछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान श्री राम की 25 फीट ऊंची मूर्ति का किया अनावरण

राजिम,न्यूज़ धमाका :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजिम में महोत्सव स्थल पर भगवान श्री राम जी की 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया । इस अवसर पर उन्होंने राजिम चौबेबांधा नवागांव मार्ग 3.30 किलोमीटर की लंबाई सड़क के चौड़ीकरण व मजबूती करण के लिए भूमि पूजन किया ।

साथ ही नवीन मेला स्थल राजिम से लक्ष्मण झूला पहुंच मार्ग जिसकी लंबाई 3.7 किलोमीटर है उसका भी भूमि पूजन किया गया। ज्ञात है कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत त्रिवेणी संगम राजिम भी शामिल है ।यहां मेला महोत्सव स्थल पर 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया।

ज्ञात है कि इसे 5 महीने की अल्पावधि में तैयार किया गया है ।इस भव्य एवं विशाल मूर्ति तैयार करने में ओड़िसा के 20 शिल्पकारों ने भूमिका निभाई है। इसे हाथ से तराश कर इसे छत्तीसगढ़ के बिल्हा स्टोन से निर्मित किया गया है। इसे 8 फीट ऊंची नवनिर्मित चबूतरा में प्रतिस्थापित किया गया है। इसकी भव्यता देखते ही बनती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!