
14 जुलाई 2026 //
राजिम न्यूज़ धमाका – जनपद अध्यक्ष इंद्राणी साहू ने कहा कि, जन्मदिवस जैसे विशेष अवसर को समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए समर्पित करना उनके लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है
जनपद अध्यक्ष इंद्राणी-नेहरू साहू ने सोमवार को अपने जन्मदिवस को सेवा, संवेदनशीलता एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाते हुए जरूरतमंद दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं व्हीलचेयर वितरित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
इनको मिला लाभ
कार्यक्रम के दौरान मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण शांताबाई पति अमेरिका निषाद, ग्राम लोहरसी, गणेश दास वैष्णव एवं कन्हैया वैष्णव ग्राम श्यामनगर, लक्ष्मी साहू तथा खोरबहरा ग्राम सिंधौरी को किया गया। वहीं व्हीलचेयर नमन साहू पिता पुनीत साहू, ग्राम खुंटेरी, सिरजौती पति कार्तिक साहू, ग्राम लफंदी तथा रूखमणी साहू पति रामरतन साहू, ग्राम लोहरसी को प्रदान की गई।
।
जरूरतमंदों की सेवा कर पाना मेरा सौभाग्य : इंद्राणी साहू
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी साहू ने कहा कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसर को समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए समर्पित करना उनके लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि, दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को अधिक सुगम बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाना उनकी निरंतर प्रतिबद्धता रहेगी। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव, मंजू-दिनेश साहू, हीरामणि साहू, नीता-सोहन साहू, उमा साहू, गोदावरी साहू, मंजू साहू, प्रेमिन ध्रुव, टायल साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे

लाभान्वितों ने जताया इंद्राणी साहू का आभार
हितग्राहियों एवं उनके परिजनों ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद अध्यक्ष इंद्राणी साहू के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इन सहायक उपकरणों से उनके दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयाँ काफी हद तक कम होंगी तथा आवागमन में सुविधा मिलेगी। पूरा कार्यक्रम सेवा, सहयोग एवं सामाजिक सरोकार की भावना से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने इंद्राणी साहू के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

