कांकेरछत्तीसगढ

एक ही परिवार के लापता कार समेत 4 लोगों की लाश मिली कुंए में

कांकेर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के गोविंदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए एक ही परिवार के 4 लोग के कार समेत लापता हो गए थे। वह कार आज तलाशी अभियान के दौरान एक कुंए में मिली है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को अभी-अभी बाहर निकाला है। कार के भीतर शव भी नजर आ रहे हैं। इससे अब इस मामले में सब कुछ साफ हो गया है।

यह मामला हादसे का ही प्रतीत हो रहा है। उल्लेखनीय है कि एनएच 30 से लापता कार सोमवार को जंगलवार के नजदीक कुंए में गिरी मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और कार को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं कार सवार लोगों के शव भी कार में ही मौजूद हैं।

उल्लेखनीय है कि, जिले के गोविंदपुर में रीना दस्ता के यहां शादी समारोह में 10 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें सभी रिश्तेदारों को बुलवाया गया था। पार्टी में शामिल होने के लिए दूर-दूर से रिश्तेदार पहुंचे थे। इनके साथ उमरकोट ओडिशा से सपन सरकार, रीता सरकार, कोंडागांव से विश्वजीत अधिकारी और हजारी लाल ढ़ाली पहुंचे हुए थे।

पार्टी में शामिल होने के बाद चारों शनिवार रात साढ़े 10 बजे एक कार में सवार होकर वापस कोण्डागांव कि ओर जा रहे थे, जो कांकेर से कुछ दूरी तय किए थे कि सभी का मोबाइल बंद हो गया और उनमें से कोई घर नहीं पहुंचा है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस गुम इंसान दर्ज जांच में जुटी थी। इस दौरान आज कार कुएं में मिली। बता दें कि कार सवार चारों शनिवार की रात जंगलवार कॉलेज के पास से लापता थे। उनके अंतिम लोकेशन के पास ही इनकी कार मिली है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!