धमतरीछत्तीसगढ

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लगातार लोगों को किया जागरूक

धमतरी,न्यूज़ धमाका :- धमतरी जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा”नशा मुक्त धमतरी” के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाई जा रही है. बच्चों का नशा मुक्ति के थीम पर रंगोली एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें बच्चों ने नशा मुक्ति के थीम पर रंगोली,चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से नशा मुक्ति के संदेश दिये हैं। मनमोहक रंगोली एवं ड्राईंग बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित भी किया गया।

वही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना/चौकी द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है. शक्ति टीम द्वारा विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को महिलाओं के सुरक्षा के संबंध में बनाए गये “अभिव्यक्ति एप” के संबंध में जानकारी देते हुए मोबाइल में एप लोड करवाया गया।

शक्ति टीम के द्वारा अभिव्यक्ति एप से महिलाएं अपनी सुरक्षा कैसे कर सकती है उनके बारे में पूरा डिटेल्स बताते हुए कैसे उस अभिव्यक्ति एप का उपयोग कर सकते हैं बताया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!