जांजगीरछत्तीसगढ

सड़क हादसे में 12 साल के बच्चे की मौत

जांजगीर-चांपा,न्यूज़ धमाका :- जांजगीर जिले में हुए सड़क हादसे में एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है। वो अपने साथियों के साथ कहीं काम से गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे 2 और लड़के भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मुरलीडीह निवासी 8वीं में पढ़ने वाला राजवीर नोरगे(12) अपने दो साथी कृष जोगी(15) और सौतम सोनवानी एक साथी के साथ अकलतरा गया था। वहां से काम निपटाकर तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तीनों अभी रायपुर-रायगढ़ मार्ग NH-49 में ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे।

उसी दौरान सामने से आ रही कार ने इन्हें टक्कर मार दी। बताया गया कि हादसा इतनी भीषण था कि कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं आस-पास के लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल ले जाया गया था। जहां राजवीर की मौत हो गई है। इसके अलावा उसके 2 साथियों की हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया था। वहां उनका इलाज जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!