रायपुरछत्तीसगढ

पूर्व सीएम डाॅ. रमन सिंह चारामा में करेंगे रोड शो,भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगेंगे वोट

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- सीएम भूपेश बघेल आज भानुप्रतापपुर विधानसभा में चुनावी सभा कर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में प्रचार करेंगे. वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का भानुप्रतापपुर दौरा जारी है. वे आज तीन स्थानों पर जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में वोट मांगेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह चारामा में रोड शो करेंगे.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 स्थानों पर आमसभा को संबोधित करेंगे. सीएम रायपुर से सुबह 11.15 बजे भानुप्रतापपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12 बजे कोरर हाईस्कूल मैदान में पहली आमसभा में शामिल होंगे.

दोपहर 1.30 बजे ग्राम लखनपुरी तहसील चारामा पहुचेंगे. दोपहर 1.35 बजे से हाईस्कूल मैदान कानापोड़ में आम सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद सीएम दोपहर 3.10 बजे रायपुर लौटेंगे.

वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव आज 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. हाराडुला, चारामा और भानुप्रतापपुर में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगे. चुनावी प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी शामिल होंगे. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह चारामा में रोड शो करेंगे. इसके बाद भानुप्रतापपुर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!