रायपुरछत्तीसगढ

बच्ची ने मंच से लगा दी छलांग:-सीएम बघेल रह गए सन्न,सिक्योरिटी के जवान एक्शन मोड,गुलाब निकालकर दी तो सीएम हंस पड़े…

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में बाल दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां बच्चे बारामासी गाना पर प्रस्तुति दे रही थे. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गुलाब फूल देने के लिए बच्ची ने स्टेज से छलांग लगा दी. एक पल के लिए सीएम बघेल सन्न रह गए थे. सिक्योरिटी के जवान एक्शन मोड में आ गए थे. जब बच्ची ने गुलाब निकालकर दी तो सीएम भूपेश बघेल हंस पड़े.

सीएम बघेल ने बच्ची को आशीर्वाद देते हुए जीवन में आगे बढ़ते रहने की बात कही. कवर्धा से पहुंची फातिमा ने लल्लूराम डॉट कॉम में बातचीत के दौरान अपने मकसद का खुलासा किया. उन्होंने कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरु को गुलाब बहुत पसंद था. पंडित जी हमारे पास नहीं है लेकिन हमारे कका हमारे पास हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैं गुलाब देना चाहती थी लेकिन दे नहीं पा रही थी. सिक्योरिटी की वजह से वहां नहीं पहुंच पा रही थी इसलिए डांस करते वक्त मेरे दिमाग में ख्याल आया और मैं छलांग लगा दी.

फातिमा ने बताया, आगे पीछे क्या होगा मेरे दिमाग में कुछ नहीं आया बस मुझे फूल देना था मैं दे दी. जब मैं गुलाब दी तो मुख्यमंत्री हंसने लगे और आशीर्वाद देते हुए जीवन में आगे बढ़ते रहने की बात कही.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!