जांजगीरछत्तीसगढ

लुटने वालों से 84 लाख की 70 पेटी कीटनाशक दवा पुलिस ने किया बरामद,आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ग्राम बिर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 84 लाख रुपए की कीटनाशक दवा जब्त की है। पुलिस ने कीटनाशक दवा लूटने वाले पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 70 पेटी कीटनाशक दवा जब्त की गई है। वारदात में इस्तेमाल कार को भी पुलिस ने सीज कर लिया है।

आरोपी पिता-पुत्र ने तालदेवरी और विराट के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया था। वारदात में शामिल 2 अन्य आरोपी फररा हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि प्रार्थी हेमंत साहू जो सक्ती जिले के अकराभाठा का रहने वाला है, पिकअप चलाने का काम करता है।

वो 20 अक्टूबर गुरुवार को अपने वाहन क्रमांक CG 11AV 6782 में सक्ती बस स्टैंड से 20 पेटी और बम्हनीडीह से 50 पेटी पेक्सालोन कीटनाशक दवाई लोड कर रायपुर जा रहा था। कुल 70 पेटी पेक्सालोन की कीमत 84 लाख रुपए थी, जिसे उसे राजधानी पहुंचाना था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत आरोपियों की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मेमलाल जाटवर और उसका बेटा सुरेश भातमाहुल गांव में स्थित उसके घर में है,

जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों के पास से 84 लाख की 70 पेटी कीटनाशक दवा भी बरामद कर ली गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!