रायपुरछत्तीसगढ

बिजली हादसे में मृतक के परिजनों को तत्काल दिया गया 15 लाख का मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी भी ऑफर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद

बिजली हादसे में मृतक के परिजनों को तत्काल दिया गया 15 लाख का मुआवजा

रायपुर न्यूज़ विद्युत दुर्घटना में मृतक कर्मचारी के परिजनों को तत्काल 15 लाख का मुआवजा दिया गया. साथ ही मृतक संविदाकर्मी के परिवारजन के एक सदस्य को संविदा नियुक्ति में प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं रायपुर के रावणभाठा उपकेंद्र में 25 सितम्बर को हुई दुर्घटना में मृतक कर्मचारी के परिजनों को मुआवजा राशि का तत्काल भुगतान कर दिया. विभागीय अधिकारियों ने 15 लाख रूपए चेक परिजनों को सौंपा. साथ ही परिवार के एक आश्रित सदस्य को नियुक्ति (संविदा) हेतु लिखित पत्र भी विभाग द्वारा जारी किया गया.घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी. 15 लाख का मुआवजा और आश्रित को संविदा नियुक्ति के निर्देश दिए थे. रविवार अवकाश के बाद भी विभाग ने तत्काल कार्रवाई पूरी करते हुए चेक जारी किया. उच्च अधिकारियों ने परिजनों को चेक सौंपा. मृतक के परिजनों ने किसे नियुक्ति दिए जाने परिवार में चर्चा कर अलग से सूचित करने के लिए कहा है

अगला खबर – एकात्म मानववाद और अंत्योदय के आदर्शाे को आत्मसात कर समर्पण के भाव से करें मानवता की सेवा – किरण देव

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!