मुंगेली

मुंगेली जिले के अंडा गांव में गंदा पानी पीने उल्टी-दस्त का कहर , प्रशासन पर उठे सवाल

अंडा गांव में उल्टी दस्त की कहर के बीच 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है

मुंगेली न्यूज़ जिले के पथरिया इलाके के अंडा गांव में उल्टी-दस्त की कहर से हड़कंप मचा हुआ है. यहां के लोग उल्टी-दस्त की बीमारी के जकड़ में आ गए हैं. आलम यह है कि वर्तमान स्थिति में यहां दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण उल्टी दस्त के चपेट में हैं. सभी प्रभावितों का इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है गांव में सप्लाई होने वाले पाइप लाइन में लीकेज होने के चलते गंदा पानी पीना पड़ेगा. इसके पीने योग्य जल दूषित हो जा रहा है. यही वजह है कि दूषित पानी पीने के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार हो जा रहे हैं. हालांकि इसके रोकथाम एवं मरीजों के उपचार के लिए प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग की टीम अलर्ट मोड पर कार्य करते हुए 24 घंटे गांव में मेडिकल शिविर लगाकर उपचार में जुटी हुई है.इसके साथ ही मौके में पहुंचे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ त्रिलोकीनाथ महिंगलेश्वर का कहना है कि प्रभावित गांव में घर-घर दस्त की दवाई, ओआरएस और क्लोरीन की गोली बांटी गई है. इसके अलावा ग्राम पंचायत अंडा में प्राथमिक चिकित्सा के लिए शिविर लगाया गया है, जिसमें MO/RMA, सेक्टर सुपरवाइजर और RHO की ड्यूटी लगाई गई है वहीं ORS ,दस्त की दवा ,व क्लोरीन की गोली पीने के पानी में डालकर पीने के लिए मुनादी की गई है. वहीं इलाके के एसडीएम प्रिया गोयल का कहना है कि वे लगातार प्रभावित गांव का भ्रमण कर दूषित पानी को ठीक करने की दिशा में कार्य करते हुए पीएचई विभाग के माध्यम से जिस वजह से पानी दूषित हो रहा है. उसे ठीक कराने में जुटी हुई है.इसके अलावा आवश्यक उपचार एवं दवाइयों का वितरण भी उनके निगरानी में किया जा रहा है. इधर इलाके के बीएमओ डॉ एआर बंजारे का कहना है. फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है, जितने मरीज उल्टी दस्त के चपेट में है. सभी का इलाज जारी है. स्वास्थ्य विभाग उच्च अधिकारियों के निर्देशन में शिविर लगाकर आवश्यक प्राथमिक उपचार और दवाओं का वितरण समय पर उपलब्ध करा रही है, जिसके चलते नए मरीज अब मिलना बंद हो गया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!