छतीसगढ़मुंगेली

बेटे ने की मां की नृशंस हत्या, पिता को भी किया गंभीर रूप से घायल – आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

मुंगेली न्यूज धमाका – मुंगेली जिले के सारंगपुर गांव (थाना फास्टरपुर-सेतगंगा) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी और पिता पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई की रात आरोपी दिनेश कोसले ने गुस्से में आकर अपनी मां देवकी बाई कोसले पर उस समय हमला किया जब वह बिस्तर पर सो रही थीं। कुल्हाड़ी से किए गए इस वीभत्स हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने पिता समारू कोसले पर भी हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा एवं SDOP मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी दिनेश कोसले को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लकड़ी का बत्ता भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अपने माता-पिता से घरेलू विवाद को लेकर लंबे समय से नाराज था और इसी आवेग में उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

फास्टरपुर-सेतगंगा थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 38/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) और 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 24 जुलाई को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

स्थानीय प्रशासन की सतर्कता

इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी सहायता से हुई गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सराहना की है। घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल बना दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!