छतीसगढ़दुर्ग

खारून नदी में डूबकर दो नाबालिगों की मौत, SDRF ने आज एक का शव निकाला

दुर्ग न्यूज धमाका – दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में खारून नदी में नहाने गए दो नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। SDRF की टीम ने आज सुबह गहन खोजबीन (डीप डाइविंग) के बाद एक नाबालिग का शव बरामद किया। दूसरे बच्चे का शव कल ही निकाल लिया गया था।

पुलिस के अनुसार, ग्राम जमराव के रहने वाले 6 बच्चे नदी में नहाने गए थे। इस दौरान नदी के तेज बहाव में 16 वर्षीय आशीष सरोज (पिता पंकज सरोज, निवासी रायपुर बजरंग नगर वार्ड 37) और 15 वर्षीय यशवंत हरपाल बह गए। बाकी चार बच्चों ने तुरंत शोर मचाकर गांववालों और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। बुधवार को ही यशवंत हरपाल का शव बरामद कर लिया गया था। आज सुबह अनुभवी डाइवर इंद्रपाल यादव और राजकुमार यादव ने लगभग दो घंटे की डीप डाइविंग कर आशीष सरोज का शव खोज निकाला और पुलिस को सौंप दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!