छतीसगढ़रायपुर

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर JDA प्रतिनिधिमंडल ने की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात

Raipur News: स्वास्थ्य मंत्री जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने की मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग...

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) के नेतृत्व में CIDA, IMA (MSN+JDN) और CGDF के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग करते हुए कई अहम मुद्दों को सामने रखा।

पूर्व विधायक एवं मेडिकल सेल संयोजक विमल चोपड़ा की उपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने MBBS छात्रों की बॉन्ड अवधि को दो वर्ष से घटाकर एक वर्ष किए जाने के फैसले पर मंत्री का आभार जताया और इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखी गई प्रमुख मांगें:

  • MBBS व PG छात्रों के बॉन्ड की राशि और अवधि का तार्किक और मानवीय समायोजन किया जाए।
  • PG बॉन्ड सेवा आदेश की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए।
  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भुगतान प्रक्रिया को समय पर और पारदर्शी बनाया जाए।
  • सेवारत डॉक्टरों को समय पर वेतन, वेतन विसंगति सुधार और NPA (नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस) दिलाने की व्यवस्था की जाए।
  • नियमित भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और लंबित रिक्तियों को भरा जाए।
  • Pt. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (Pt. JNMMC) के छात्रों के लिए हॉस्टल की भारी कमी को देखते हुए 8 मंजिला भवन निर्माण के लिए स्वास्थ्य सचिव को निर्देशित किया गया।

मंत्री का भरोसा:

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि “आप सभी हमारे बच्चे हैं। सरकार आपके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही बैंक गारंटी जैसी कठोर शर्तों से राहत दी जाएगी और सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर ठोस कदम उठाए जाएंगे।”

शिक्षा के अधिकार पर भी चिंता

छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. हीरा सिंह ने कहा कि “उच्च शिक्षा के लिए जमीन या प्रॉपर्टी गिरवी रखने जैसी व्यवस्था शिक्षा के अधिकार का हनन है। यह नियम तत्काल हटाया जाना चाहिए।”

भविष्य की उम्मीद

JDA अध्यक्ष डॉ. रेशम सिंह और महासचिव डॉ. अमित बंजारा सहित सभी संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से न केवल राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं सशक्त होंगी, बल्कि युवा चिकित्सकों का मनोबल भी बढ़ेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!