छतीसगढ़मुंगेली

मुंगेली: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीसरी कक्षा की छात्रा का सिर फटा, दूसरी घायल

BREAKING : शाला भवन के छत का प्लास्टर गिरा, एक छात्रा का सिर फटा, तो दूसरी हुई घायल…

मुंगेली न्यूज धमाका – मुंगेली विकासखंड के बरदुली प्राथमिक शाला भवन में शुक्रवार को पढ़ाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कक्षा में बैठे बच्चों के ऊपर अचानक छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्राएं घायल हो गईं।

घटना का विवरण

हादसे में हिमांचुका दिवाकर (कक्षा 3) का सिर फट गया, जबकि हंसिका दिवाकर को चोटें आईं। दोनों को तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मरम्मत के दावे हुए बेनकाब

जिले में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा भवनों की मरम्मत और देखरेख के दावे शुक्रवार को उस समय सवालों के घेरे में आ गए, जब इस जर्जर शाला भवन में यह हादसा हुआ। घटना के समय बच्चे अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे और छत का प्लास्टर अचानक नीचे गिर पड़ा।

जाँच की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने और जर्जर स्कूल भवन की समय पर मरम्मत नहीं की जाती, जिससे बच्चों की जान पर खतरा बना रहता है। घटना के बाद अभिभावकों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और स्कूल भवन की तुरंत मरम्मत की मांग की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!