छतीसगढ़रायपुर

सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर ठगी – शातिर ठग जयप्रकाश बघेल गिरफ्तार

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए युवतियों से दोस्ती कर पहले शादी का वादा करता, फिर शारीरिक संबंध बनाकर लाखों रुपये और जेवर ठग लेता था। आरोपी की पहचान जयप्रकाश बघेल, निवासी तखतपुर, बिलासपुर के रूप में हुई है।

इस तरह फंसाता था जाल में

पुलिस के अनुसार, जयप्रकाश फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अपने ही समाज की युवतियों को टारगेट करता था। वह खुद को PWD विभाग में सिविल इंजीनियर बताकर दोस्ती करता, फिर युवती और उसके परिजनों से मिलकर शादी का भरोसा दिलाता। विश्वास जमने के बाद वह युवती से शारीरिक संबंध बनाता और फिर किसी एक्सीडेंट या निजी परेशानी का बहाना बनाकर पैसों की मांग करता था।

कई जिलों में ठगी

  • डोंगरगढ़ मामला – आरोपी ने एक युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा दिया, फिर 7.35 लाख रुपये अलग-अलग समय पर अपने खाते में ट्रांसफर करवाए और युवती को ब्लॉक कर दिया।
  • रायपुर मामला – एक अन्य युवती को फ्लैट पर बुलाकर संबंध बनाए, फिर 3.5 लाख रुपये नकद और 1 लाख रुपये के जेवर ठग लिए। बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।

मुकदमे दर्ज

जयप्रकाश बघेल के खिलाफ डोंगरगढ़ थाना और पुरानी बस्ती थाना, रायपुर में धोखाधड़ी और बलात्कार की धाराओं में एफआईआर दर्ज है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!