छतीसगढ़सरगुजा

तहसील में पेशी के दौरान रिटायर्ड शिक्षक की मौत, चार साल से लड़ रहे थे भूमि बंटवारा केस

बतौली तहसील कार्यालय में रिटायर्ड शिक्षक की कुर्सी में बैठे- बैठे गिर गए

सरगुजा न्यूज धमाका – जिले के बतौली तहसील कार्यालय में गुरुवार को एक रिटायर्ड शिक्षक की पेशी के इंतज़ार के दौरान अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान सरमना निवासी सहदेव पैंकरा (70 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को तहसील कार्यालय में लिंक कोर्ट की कार्यवाही चल रही थी, जहां एसडीओ नीरज कौशिक राजस्व मामलों की सुनवाई कर रहे थे। सहदेव पैंकरा अपने भूमि बंटवारा प्रकरण की सुनवाई के लिए सुबह 11 बजे पहुंचे और अपनी बारी का इंतज़ार करते हुए कुर्सी पर बैठे थे।

करीब 1 बजे उन्हें अचानक चक्कर आया और वे कुर्सी से गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बतौली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के नाती जय पैंकरा ने बताया कि सहदेव पैंकरा पिछले चार वर्षों से भूमि बंटवारे के केस में लगातार पेशियां दे रहे थे। उन्होंने कहा, “दादा केस लड़ते-लड़ते थक चुके थे, आज सुनवाई के इंतजार में बैठे-बैठे ही उनका निधन हो गया।”

इस घटना से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!