रायपुरछत्तीसगढ

बैंक में करोड़ो रूपये की घपलेबाजी करने वाला बैंक का प्रधान खजांची को थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- प्रार्थी सरोज कुमार टोप्पो ने थाना राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज करया कि वह यूनियन बैक प्रियदर्शनी नगर रायपुर में शाखा प्रबन्धक के पद पर पदस्थ है। दिनांक 21 अक्टूबर को प्रार्थी के बैंक द्वारा करेन्सी चेस्ट प्रेषण के लिये भेजने हेतु नगदी रकम की गिनती की गई तो ज्ञात हुआ कि बैंक के करेंसी चेस्ट में राशि 5,59,68,259/-रूपये कम है। जिसकी जांच हेतु बैंक के अधिकृत अधिकारी को नियुक्त किया गया.

जिसने बताया कि बैंक में प्रधान खजांची एवं क्लर्क के पद पर पदस्थ किशन बघेल के द्वारा कपटपूर्वक अपने तथा अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में अलग-अलग तिथियों में नगदी रकम स्थानांतरित किया गया है। जिस पर बैंक द्वारा पूछताछ हेतु किशन बघेल से संपर्क करने की कोशिश की गई किन्तु किशन बघेल कुछ दिनों से अनाधिकृत रूप से बैंक से अनुपस्थित है।

इस प्रकार किशन बघेल द्वारा बैंक में करोड़ो रूपये की ठगी कर फरार हो गया है। जिस पर आरोपी किशन बघेल के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 420, 409 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उक्त घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश चौधरी एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर निरीक्षक योगिता बाली खापर्डे को आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित बैंक के अन्य कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी किशन बघेल को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपी के उपस्थिति के संबंध जानकारी प्राप्त हुई जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी किशन बघेल गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी किशन बघेल को दिनांक 12 अक्टूबर को गिरफ्तार कर दिनांक 14 अक्टूबर  तक पुलिस रिमाण्ड ली जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार आरोपी :- किशन बघेल पिता वेणुगोपाल बघेल उम्र 36 साल निवासी जगन्नाथ नगर गुरू गोविंद सिंह वार्ड नंबर 14 रायपुर (छ.ग.)।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!