कवर्धाछत्तीसगढ

झलमला में भेंट-मुलाकात के आयोजन में की आठ बड़ी घोषणाएं:- सीएम भूपेश बघेल

कवर्धा,न्यूज़ धमाका :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के बोड़ला विकासखंड के ग्राम झलमला में भेंट-मुलाकात के दौरान 8 बड़ी घोषणाएं की गई है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान कहा कि 1 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो जाएगी। इस बार बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था होगी।

बारदाने के लिए कहीं भी किसान भाइयों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और पढ़ाई लिखाई तथा छात्रावास की विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाइश दी।

आठ बड़ी घोषणाएं:-

  1. ग्राम झलमला में नया ग्राम पंचायत भवन बनाया जाएगा।
  2. ग्राम झलमला स्थित हाई स्कूल और कन्या आश्रम में बॉउंड्रीवाल निर्माण।
  3. ग्राम झलमला में मंदिर से लेकर आंगनबाड़ी भवन तक और टॉवर से लेकर हाई स्कूल भवन तक सीसी रोड निर्माण।
  4. ग्राम बोइरकछरा से गंडईखुर्द तक सड़क निर्माण।
  5. कवर्धा पोड़ी मुख्य मार्ग से ग्राम परसहा गाड़ाघाट तक सड़क निर्माण।
  6. कुसुमघटा से बोइर कछरा मार्ग में फोक नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण।
  7. चिल्फी, रेंगाखार और पोड़ी में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!