रायपुरछत्तीसगढ

शरद ऋतु के मौसम में हम अपने शरीर को नई उर्जा से भर सकते हैं :- विधायक बृजमोहन अग्रवाल

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज (केंद्रीय समिति) रायपुर के द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी शामिल रहे एवं सभी उपस्थित जनों को उन्होंने शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी ने कहा कि शरद पूर्णिमा दो ऋतुओं के बीच का काल है। आज से हम जो भी सेवन करेंगे हमारे शरीर में पच जाएगा। भोजन के पाचन के लिए सबसे अच्छा कोई मौसम है,तो वह ठंड का मौसम है। इस समय हमें जो पसंद आता है हम खा सकते हैं, जो कपड़े चाहें पहन सकते हैं। जीवन में यदि किसी मौसम में आनंद आता है तो शरद पूर्णिमा के बाद ठंड के मौसम में आता है।

अग्रवाल जी ने कहा कि शरद पूर्णिमा के बाद से रासलीला शुरू हो जाती है। शरद पूर्णिमा के बाद दीवाली आएगी। तुलसी पूजन आएगा। उसके बाद से शादी के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम जीवन में आनंद देता है व सुखी रहने में सहायता करता है। ठंड के मौसम में हम भक्ति में लीन हो सकते हैं।

जब हम गर्मी में अपने देवताओं की पूजा करते हैं तो पसीने में नहा लेते हैं, सबसे बेहतर मौसम ठंड का होता है। हमें संगीत में आनंद लेना है तो इस मौसम में ले सकते हैं। हमें खाने पीने में आनंद लेना है तो इस मौसम में ले सकते हैं। शरद ऋतु में हम अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं, व्यायाम और योग भी शांत मन से कर सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!