भिलाईक्राइमछत्तीसगढ

बहू की आत्महत्या मामले में 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में शादी के पांच महीने बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपित ससुराल वालों को नंदिनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा है।

पुलिस ने बताया कि 17 अगस्त को राधिका गायकवाड़ ने अपने ससुराल ग्राम पिटौरा में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया था। मृतका के मायके वालों के बयान में पता चला कि पांच महीने पहले ही उसकी शादी आरोपित पति टुमन लाल से हुई थी।

शादी के बाद से उसे दहेज के लिए काफी ज्यादा प्रताड़ित किया जाता था। जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह किया था। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपित पति टुमन लाल (27), ससुर धरमदास उर्फ बंगू (55), सास दुरपति गायकवाड़ (42) और ननंद कुमारी ज्योति गायकवाड़ के खिलाफ प्राथमिकी की गई थी। पुलिस ने मंगलवार को चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!